दिवाली के सीजन में देखें ये 7 बॉलीवुड फिल्में


By Prakhar Pandey31, Oct 2023 11:37 AMnaidunia.com

दिवाली के सीजन

भारतीय घरों में हमेशा से ही सिनेमा का खास रोल रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि दिवाली के इस सीजन में परिवार के साथ कौन-सी फिल्में देखनी चाहिए।

प्रेम रतन धन पायो

सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा मूवी हैं। दिवाली के सीजन में यह फिल्म आपको काफी पसंद आएगी। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते है।

कभी खुशी कभी गम

नेटफ्लिक्स पर मौजूद कभी खुशी कभी गम एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। 2001 में आई इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।

हम आपके है कौन

सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर हम आपके है कौन भी फैमिली के साथ एंजॉय करने के लिए एक एवरग्रीन ड्रामा फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को आप दिवाली के इस सीजन में देख सकते है।

स्वदेश

शाहरुख खान स्टारर स्वदेश नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। आशुतोष गोवरिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भी लोगों का काफी प्यार मिला था। दिवाली के इस टाइम पर फैमिली के साथ एंजॉय करने के लिए यह एक बढ़िया फिल्म है।

ओम शांति ओम

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध शाहरुख खान स्टारर ओम शांति ओम भी एसआरके की एक और बेहतरीन फैमिली ड्रामा मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन फाराह खान ने बनाई थी।

हम साथ साथ है

हम साथ साथ है फिल्म में सलमान और करिश्मा साथ नजर आए है। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी एक फैमिली ड्रामा है। जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

हैप्पी न्यू ईयर

फाराह खान द्वारा निर्देशित हैप्पी न्यू ईयर एक इंडियन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को दिवाली 2014 के मौके पर रिलीज किया गया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कंगना की तेजस से लेकर 12th फेल और अन्य फिल्मों का कैसा रहा मंडे टेस्ट?