महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला है, बल्कि उन्हें देखते हुए बच्चे भी बड़े हुए है। एसएस धोनी अपने लाखों-करोड़ों फैंस के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है।
धोनी ने आईपीएल के सभी सीजन खेले है। 16 सीजन में 14 साल साल तक एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की थी। वहीं एक साल वह स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे और 1 सीजन खुद कप्तान रहे थे।
आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 21 मार्च 2024 को एमएस धोनी ने यह घोषणा कर दी कि इस सीजन वह कप्तान नहीं होंगे। 2024 में धोनी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने वाले है।
धोनी न सिर्फ भारत के बल्कि आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तानों में सबसे टॉप पर आते है। धोनी ने 226 आईपीएल मैचों में कप्तानी की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके ने फाइनल जीता था।
सीएसके न सिर्फ 5 बार फाइनल जीता है, बल्कि 10 बार वह फाइनल तक भी पहुंचा है। चेन्नई सुपर किंग्स 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2023 में आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है।
बतौर कप्तान धोनी ने 16 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है। धोनी के बाद गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने 13-13 बार यह खिताब जीता है।
धोनी ने 250 आईपीएल मैचों की 218 पारियों में 38.79 की औसत से 5 हजार 82 रन बनाए है। धोनी ने 349 चौके और 239 छक्के मारे है। धोनी आईपीएल में 135.92 के स्ट्राइक रेट से खेलते थे।
अगर आपको आईपीएल में धोनी की कप्तानी से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com