कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है?


By Prakhar Pandey21, Mar 2024 01:42 PMnaidunia.com

सबसे ज्यादा फाइनल

आईपीएल का फाइनल खेलने के लिए हर टीमें लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन करती है। आइए जानते है सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीमों के बारे में।

आईपीएल फाइनल

इंडियन प्रीमियर लीग के 16 सीजन खेले जा चुके है। 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन खेला जाएगा, इस साल आईपीएल संस्करण का 17 वां संस्करण है।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में नंबर 1 पर आती है। धोनी की कप्तानी में सीएसके 10 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है।

धोनी की सीएसके

सीएसके धोनी की कप्तानी में 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2023 में आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है।

कितनी बार मिली जीत?

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब जीता था।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस भी 6 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस दूसरी ऐसी टीम है जिसने फाइनल में प्रवेश किया था।

फाइनल में जीत

6 में से 5 बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल फाइनल जीता है। पहली बार मुंबई इंडियंस सिर्फ 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारी थी। इस हार के बाद एमआई ने लगातार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर हारी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार फाइनल खेला है, जिसमें से 2 बार वह फाइनल की विजेता रही है।

अगर आपको आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

राजस्थान रॉयल्स के गर्दिश में सितारे, IPL 2024 में चटा सकते हैं विपक्षी को धूल