धोनी से लेकर कोहली तक, इन क्रिकेटर्स का है गहरा याराना


By Sahil07, Jul 2023 12:55 PMnaidunia.com

क्रिकेट

भारत का नेशनल स्पोर्ट्स हॉकी है, लेकिन लोगों का पसंदीदा खेल क्रिकेट है। इतना ही नहीं, खेल प्रेमियों के बीच भारतीय क्रिकेटर्स की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं हैं।

क्रिकेट जगत के जय-वीरू

क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ियों की दोस्ती काफी गहरी है। आइए जान लेते हैं कि किन क्रिकेटर्स की दोस्ती जय-वीरू से कम नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी

कैप्टन कूल के नाम से पॉपुलर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोस्ती निभाने के अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

धोनी और कोहली

महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती विराट कोहली के साथ काफी अच्छी हैं। दोनों की मजबूत बॉन्डिंग खेल के मैदान में भी कई बार देखने को मिली है।

धोनी और सुरेश रैना

सुरेश रैना और एमएस धोनी खिलाड़ी होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी हैं। रैना का नाम धोनी के टॉप दोस्तों की लिस्ट में शामिल है।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की दोस्ती भी काफी गहरी है। कई बार देखा गया है, जब एक दूसरे के खिलाफ खेलने के बाद भी दोनों स्माइल करते नजर आए हैं।

युवराज सिंह और हरभजन सिंह

युवराज सिंह और हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। युवी और भज्जी काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में कई महत्वपूर्ण मैच भी खेल चुके हैं।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों लंबे समय से आइपीएल की एक टीम में साथ खेल रहे हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एमएस धोनी के शानदार करियर के गवाह है उनके ये रिकॉर्ड्स