पति को अपने इशारों पर नाचती हैं इस मूलांक की लड़कियां


By Ram Janam Chauhan24, Jan 2025 01:06 PMnaidunia.com

मूलांक के जरिए आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। ऐसे में माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के दिल पर करती हैं राज

भावुक और समझदार होती हैं

इस मूलांक की लड़कियां भावुक और समझदार होती हैं। इसलिए, यह लोगों की भावनाओं को समझने में माहिर होती हैं।

अच्छे से निभाती हैं रिश्ता

यह रिश्तों में प्यार और सम्मान को प्राथमिकता देती हैं। इस मूलांक के लड़कियों की यही खासियत उनके पति के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

केयरिंग स्वभाव की होती हैं

इस मूलांक की लड़कियां सहानुभूति और केयरिंग स्वभाव की होती हैं और यही खूबी इनके पति के दिल में विशेष जगह बनाने में मदद करती है।

हर परिस्थिति में देती हैं साथ

इस मूलांक पर चंद्रमा की ऊर्जा का प्रभाव होता है। जिसके कारण किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानती और अपने पति का साथ देती हैं।

मूलांक 2 की खासियत

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लड़कियों का जन्म 2, 20,11 या 29 होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है।

शांत स्वभाव की होती हैं

मूलांक 2 की लड़कियां शांत स्वभाव की मानी जाती है। इसीलिए, यह किसी भी परिस्थिति को शांति से संभालती हैं और यही खासियत इन्हें लोगों के बीच प्रिय बनती है।

मृदुभाषी होती हैं

मूलांक 2 की लड़कियां मृदुभाषी मानी जाती हैं। यह सभी लोगों ठीक ढ़ंग से बात करती हैं और इसी खासियत के कारण यह अपने पति के दिल पर राज करती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

अपराजिता फूल के टोटके