मुलेठी गुणकारी जड़ी-बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
सर्दी-जुकाम और खांसी होने पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है।
मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी में इसका इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है।
अगर आपको गर्मी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो मुलेठी फायदेमंद है।
मुलेठी की डंठल लें और पानी में उबालकर पी लें। इसके सेवन से सिरदर्द में आराम मिलेगा।
मुलेठी का सेवन करने से पित्त को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मुलेठी का पाउडर पानी में मिलाकर पी लें।
मुलेठी का एक टुकड़ा लें। इसमें शहद लगाकर चूसते रहें। इससे मुंह के छाले ठीक होंगे।
गर्मी में मिर्च-मसालेदार खाना खाने से पेशाब में जलन हो सकती है। ऐसे में मुलेठी खाना लाभदायक हो सकता है।
मुलेठी में मौजूद गुण गर्मी में एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।