मुलेठी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसका पेस्ट बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप बाल घने चाहते हैं, तो मुलेठी का हेयर मास्क बनाना चाहिए। यह मास्क घर पर आसानी से बना सकते है।
मुलेठी का हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 2 चम्मच मुलेठी का पाउडर चाहिए होगा। इन दोनों की मदद से हेयर मास्क बनेगा।
एक छोटे से बाउल में 2 चम्मच मुलेठी का पाउडर और 2 चम्मच दही मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
मुलेठी का हेयर मास्क तैयार करने के बाद बालों की स्कैल्प पर लगाएं। इस मास्क को सूखने के लिए कुछ देर तक छोड़ दें।
लगभग 30 मिनट बाद मुलेठी के हेयर मास्क को साफ करना चाहिए। शैंपू की मदद से बालों को धोएं, ताकि गंद भी दूर हो जाए।
इस हेयर मास्क को रोजाना नहीं लगाना चाहिए। मुलेठी के हेयर मास्क को आप हफ्ते में 2 दिन लगा सकते है। रोजाना लगाने से परहेज करें।
इस हेयर मास्क को लगाने से बाल तेजी से घने होने लगते हैं। साथ ही, बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।