मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। उनके पास बल्लेबाजों के साथ साथ एक से बढ़कर एक खतरनाक गेंदबाज भी हैं।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसमें गेंदबाजों ने काफी ज्यादा भूमिका निभाई है।
मुंबई की टीम में धुआंधार बल्लेबाज हैं जो अकेले मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। उसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं।
इस बार मुंबई इंडियंस 9 गेंदबाजों के साथ उतरेगी जिसमें से 6 तेज गेंदबाज होंगे। सारे के सारे गेंदबाज काफी तेज और खतरनाक हैं।
तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में लाजवाब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई अहम विकेट मुंबई के लिए चटकाए थे।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ की गेंदबाजी में काफी ज्यादा धार देखने को मिलती है। बाएं हाथ के वो तेज गेंदबाज हैं।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका पर भी इस बार मुंबई इंडियंस के फैंस की नजर होंगी। वो एक महान तेज गेंदबाज हैं।
साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का शुरुआती करियर बेहद ही शानदार रहा है। उनकी गेंदबाजी डेल स्टेन की छवि दिखती है।