मुनक्का और किशमिश दोनों में ही सूखे अंगूर होते हैं, लेकिन इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व अलग-अलग होते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि मुनक्का और किशमिश दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है।
मुनक्का फाइबर से भरपूर होती है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले बीज पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
किशमिश हल्की होती है, लेकिन ज्यादा मीठी होने के कारण गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए मुनक्का फायदेमंद है। इसमें आयरन ज्यादा होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया दूर करने में मदद करता है।
शरीर में खून बढ़ाने के लिए किशमिश भी कारगर है, लेकिन मुनक्का ज्यादा असरदार होती है।
मुनक्का के सेवन से वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर की काफी ज्यादा पाई जाती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
किशमिश में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए किशमिश ज्यादा फायदेमंद है।
आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए मुनक्का को ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com