Munakka Water: खाली पेट मुनक्का का पानी पीने से मिलते हैं ये गजब के फायदे


By Ekta Sharma08, Feb 2023 06:50 PMnaidunia.com

मुनक्का के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

खून की कमी करे दूर

जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

इम्युनिटी करे बेहतर

मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

आंखों के लिए लाभकारी

मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

Health Tips: सेहत के लिए अच्छी है धूप