मसल्स कमजोर होने के क्या कारण होते हैं?


By Sahil02, Aug 2024 12:39 PMnaidunia.com

मांसपेशियों की कमजोरी

कुछ लोगों को दैनिक दिनचर्या के कार्य करते समय मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है। इसका समाधान करने के लिए कमजोरी का कारण पता लगाना जरूरी होता है।

मसल्स कमजोर होने के कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मसल्स कमजोर होने के कई कारण होते हैं। बढ़ती उम्र से लेकर व्यायाम न करने की वजह से धीरे-धीरे मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है।

व्यायाम न करना

एक्सरसाइज न करने की वजह से भी मसल्स कमजोर हो जाती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम जरूर करें।

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मसल्स कमजोर होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में शरीर को पोषण देने वाले फूड्स शामिल करें।

तनाव लेना भी है कारण

स्ट्रेस की वजह से भी शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में बेवजह की चीजों को लेकर चिंतित होना बंद कर दें।

आलस्य बनता है कारण

कई रिसर्च में पाया गया है कि आलस्य की वजह से भी व्यक्ति की मसल्स कमजोर होने लगती है। इससे बचना चाहते हैं तो आलस्य में रहना छोड़ दें।

चोट या सर्जरी

मांसपेशियों के कमजोर होने के पीछे चोट या सर्जरी भी कारण हो सकता है। चोट लगने की वजह से शरीर के किसी हिस्से की मसल्स की क्षमता कम हो जाती है।

उम्र के साथ कम होती है ताकत

बढ़ती उम्र के साथ भी मांसपेशियों की ताकत कम होने लगती है। खासकर 50 के बाद लोगों को मसल्स में कमजोरी महसूस होती है।

यहां हमने जाना कि मांसपेशियों के कमजोर होने के पीछे क्या कारण होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तलवे में जलन होने पर लगाएं यह 1 तेल, दूर होगी जलन