बच्चों को दिल्ली के ये म्यूजियम जरूर लें जाएं


By Arbaaj27, May 2025 05:20 PMnaidunia.com

बच्चों को घुमाने के लिए सबसे अच्छी जगह म्यूजियम मानी जाती है। दरअसल, म्यूजियम से काफी कुछ जानकारियां प्राप्त होती हैं।

दिल्ली में म्यूजियम

भारत की राजधानी दिल्ली में 1,2 नहीं बल्कि कई म्यूजियम मौजूद है। जहां एक बार बच्चों को जरूर लेकर जाना चाहिए।

भारतीय राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय

भारतीय राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय दिल्ली में स्थित है। यहां पर भारतीय डाक के इतिहास के बारे में बताया गया है। बच्चों को ऐसे इतिहास जानने में काफी रुचि रहती है।

गांधी म्यूजियम

गांधी म्यूजियम राजघट के पास मौजूद है। इस म्यूजियम में जाने पर बच्चे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे जान पाएंगे।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजन

अगर बच्चों को थोड़ी सी मस्ती करवानी है, तो उन्हें म्यूजियम ऑफ इल्यूजन लेकर जाएं। यह म्यूजियम कनॉट प्लेस में स्थित है।

नेशनल रेल म्यूजियम

हर बच्चा भारतीय रेल में जरूर सफर करता है। सफर के दौरान कई सवाल भी उठते हैं। भारतीय रेल से जुड़े सवालों के जवाब बच्चों को नेशनल रेल म्यूजियम में मिल सकते हैं।

नेशनल साइंस सेंटर

दिल्ली में नेशनल साइंस सेंटर काफी प्रसिद्ध है। यहां पर बच्चों को भारतीय इतिहास और कला के बारे में अच्छी जानकारी मिलेगी।

दिल्ली के इन म्यूजियम में बच्चों को घुमाना चाहिए। टूरिज्म से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Indore में गर्मी में घूमने वाली जगहें