खरबूजे का सेवन करने पर शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में अक्सर लोग इसके बीज को निकाल देते हैं, लेकिन इसका बीज भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
अगर आप खरबूजे के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में सहायक है।
खरबूजे के बीज में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
इसके बीज में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक है। जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
खरबूजे के बीज में विटामिन ई होता है, जो गर्मियों के मौसम में ड्राई स्किन सहित कई त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है।
खरबूजे के बीज का सेवन करने के लिए इसे सूखाएं, इसके बाद हल्का भून लें और फिर इसे स्मूदी, दही और सलाद के साथ सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको खरबूजे के बीज से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com