सेब की तरह दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों का है खजाना


By Ram Janam Chauhan10, Jun 2025 03:57 PMnaidunia.com

सेब की तरह दिखने वाले इस फल का गर्मियों के मौसम में लोग खूब सेवन करते हैं। यह दिखने में सामान्य सेब से छोटा जरूर हो सकता है, लेकिन यह कई पोषक तत्वों का खजाना है।

क्या है इस फल का नाम?

इस फल को लोग वाटर एप्पल, जावा एप्पल, रोज एप्पल और जाम्बु भी कहते हैं। इसके रंग और आकार के कारण यह सेब जैसा लग सकता है।

फाइबर से अच्छा जरिया

वाटर एप्पल में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर में पाचन शक्ति को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

डिहाइड्रेशन की कमी करे दूर

वाटर एप्पल में करीब 80-90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है, जो गर्मियों के मौसम में होने वाले शरीर के भीतर पानी की कमी को दूर कर सकता है।

दिल के लिए लाभदायक

इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल को हेल्दी रखने में सहायता करता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

इस फल में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के भीतर रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको वाटर एप्पल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

डायबिटीज चेक करने का सही समय कौन सा है?