नहीं दिखेंगे सफेद बाल, बस सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें


By Ritesh Mishra13, Jan 2025 04:43 PMnaidunia.com

खराब-खानपान और व्यस्त जीवन शैली के कारण लोगों को असमय सफेद बालों का सामना करना पड़ता है। बालों को कलर करने में न सिर्फ पैसे खर्च होते हैं, बल्कि इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

बालों को कलर कैसे करें

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके सिर के सफेद बाल खत्म हो जाएंगे। हम बात कर रहें हैं उसमें सरसों का तेल, आंवला और हिना पाउडर की।

सफेद बालों के लिए हिना, आंवला और सरसों तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए ये तीनों चीजें रामबाण मानी जाती हैं। आंवला में में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की प्राकृतिक रंगत देते हैं। हिना बालों को नैचुरल डाई करते हैं, वहीं सरसों का तेल बालों को पोषण देता है।

बालों को काला और मजबूत करने का तरीका

सरसों का तेल बालों की जड़ों से पोषण देता और बालों को टूटने से बचाता है। आंवला बालों को घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। हिना बालों को चमकदार बनाता है।

बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सरसों का तेल और आंवला कारगर है। यह बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं। वहीं, हिना स्कैल्प को साफ रखती है और बालों की जड़ों से मजबूती देता है।

कैसे बनाएं इसका पेस्ट?

इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल लें। अब इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और 3 चम्मच हिना पाउडर मिलाएं।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें आंवला पाउडर डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब तेल हल्का भूरा हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें। ठंडा तेल छान लें और उसमें हिना पाउडर को मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से स्कैल्प पर लगाएं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, इसके लिए आप विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इस Skin Care रूटीन को फॉलो करते ही चेहरे पर आएगा चांद सा निखार