बालों से जुड़ी समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है। ऐसे में सरसों का तेल बालों के लिए कई तरीके से फायदे पहुंचा सकता है।
गलत खानपान के कारण बालों को पोषण नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से बाल कमजोर होने लगते है। ऐसे में सरसों का तेल फायदेमंद हो सकता है।
अगर बालों को हेल्दी बनाना चाहते है, तो सरसों के तेल में करी पत्ता मिलाकर उसे उबाल लें और फिर बालों में लगाएं। ऐसे तेल लगाने से बालों को मजबूती मिलती है।
उम्र के साथ-साथ कुछ लोगों के बालों से चमक चली जाती है। ऐसे में अगर दोबारा बालों की चमक चाहते है, तो सरसों का तेल लगाएं।
शाइनी हेयर पाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। इसको लगभग 2 घंटे तक लगा रहने दें फिर बालों को धोएं।
बालों में डैंड्रफ होने के साथ ही बाल झड़ने भी लगते है, जो कि बालों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इस समस्या में भी सरसों का तेल फायदेमंद होता है।
इन दोनों समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर बालों में लगाएं। 2 घंटे लगने के बाद बालों को धो लें।
सरसों का तेल बालों में इन तरीकों से लगाने से फायदे मिलते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ