सरसों के तेल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। डॉक्टर सरसों के तेल से बॉडी मसाज करने की सलाह भी देते हैं।
बिगड़ते लाइफस्टाइल के अलावा गर्मी की वजह से भी स्किन को भारी नुकसान पहुंचता है। स्किन को इससे बचाने के लिए आपको सरसों के तेल की मदद लेनी चाहिए।
सरसों के तेल से की जाने वाली मसाज से आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आज बता रहे हैं सरसों के तेल की मसाज के हैरान करने वाले फायदे।
सरसों के तेल का एक ब्यूटी बेनिफिट यह है कि इससे आपकी स्किन की गंदगी हट जाती है। इसलिए आपको हफ्ते में दो बार सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए।
बालों की ग्रोथ के लिए भी सरसों का तेल फायदेमंद है। आप इससे सिर की मालिश करें। फिर आपको खुद बालों की मजबूती और ग्रोथ महसूस होगी।
तमाम मालिशों की तरह सरसों के तेल से मसाज करने से भी आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मालिश करने से जोड़ों के दर्द को भी कम किया जा सकता है।
चमकदार त्वचा पाने के लिए भी सरसों के तेल की मालिश आपके काम आएगी। आप इसके फेस मास्क को चेहरे पर लगा सकते हैं।
सरसों के तेल से शरीर की मसाज करने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज होती है। आप सरसों के तेल से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी कर सकते हैं।