नागपंचमी से बदलेगा 4 राशियों का भाग्य


By Kushagra Valuskar16, Aug 2023 09:16 PMnaidunia.com

नाग पंचमी

श्रावण मास में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा।

शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी पर कुछ राशियों के लिए शुभ संयोग बनेंगे।

भगवान शिव

इस वर्ष नाग पंचमी पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शुक्ल योग बन रहा है, जो शुभ माना जाता है।

भाग्यशाली राशियां

आइए आगे जानते हैं नाग पंचमी का त्योहार किन राशियों के लिए शुभता लेकर आने वाला है।

मेष

नाग पंचमी पर मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक

नाग पंचमी के दिन अचानक से धन मिल सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

कुंभ राशि

नाग पंचमी पर कुंभ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए नाग पंचमी शुभ रहेगी।

नाग पंचमी 2023 तिथि

नाग पंचमी व्रत 21 अगस्त 2023, सोमवार के दिन रखा जागा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05.53 से सुबह 08.30 मिनट तक रहेगा।

नाग पंचमी पर शुभ संयोग

नाग पंचमी 2023 के दिन चित्रा नक्षत्र, शुभ और शुक्ल युग का निर्माण हो रहा है। जिन्हें पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

नाग पंचमी का महत्व

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने और सांपों को दूध पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

बुधवार के दिन न खरीदें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी कमजोर