Plants Vastu: घर की इस दिशा में ये पौधे लगाने से हो सकते हैं कंगाल


By Sahil17, Aug 2023 08:00 AMnaidunia.com

प्लांट वास्तु

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का काफी महत्व माना गया है। पौधों से शुद्ध वातावरण के अलावा घर की सुख-समृद्धि भी प्रभावित होती है।

पौधों की दिशा

वास्तु में उल्लेख है कि पौधों को सही दिशा में लगाने से काफी फायदे मिलते हैं, लेकिन दिशाओं का उल्लंघन करने से नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

अशुभ प्रभाव

अगर आप गलत दिशा में पौधा लगाने के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि किन पौधों की दिशा का ज्यादा महत्व होता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाने से धन में बढ़ोतरी होती है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट को पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

शमी का पौधा

शमी का पौधा शनिदेव को प्रिय है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाने से अशुभ प्रभाव पड़ता है। घर में शमी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना अच्छा होता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होता है। तुलसी के पौधे को भी दक्षिण दिशा में लगाना वर्जित माना जाता है। इस पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

केले का पौधा

धार्मिक मान्यता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु वास करते हैं। इस पौधे को घर के अंदर नहीं बाहर लगाना चाहिए और इसे दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं। केले के पौधे के लिए पूर्व या उत्तर दिशा शुभ है।

रोजमेरी का पौधा

वास्तु शास्त्र में रोजमेरी के पौधे को एक गुणकारी पौधा माना जाता है। हालांकि, दक्षिण दिशा में इसे लगाने से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नागपंचमी से बदलेगा 4 राशियों का भाग्य