इन राशि के लोगों पर रहती है नाग देवता की कृपा


By Ayushi Singh08, Aug 2024 11:36 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करने से शिव जी की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि किन राशि के लोगों पर रहती है नाग देवता की कृपा

मेष राशि

नागपंचमी के दिन इस राशि के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए यह दिन शुभ फलदायी हो सकता है। इस दिन मन की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती है और भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

वृषभ राशि

इस दिन वृषभ राशि के लोगों को भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन धन का लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिल सकता है, जिसकी वजह से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों पर भी नाग देवता की कृपा रहती है। इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही, शिव जी कृपा होने के कारण धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए नागपंचमी का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन दोगुना लाभ होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही, पारिवारिक सुख मिल सकता है।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों पर शिव के साथ नाग देवता की कृपा रहती है।उनकी कृपा से अटके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही, जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशि के लोगों पर नाग देवता की कृपा रहती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नजर दोष से बचने के लिए पर्स में रखें ये 5 चीजें