हिंदू धर्म के नौ ग्रहों में से एक बुध देव हैं। इन्हें बुद्धि, व्यापार और विश्लेषण का देवता माना जाता है। जिनके ऊपर बुध देव मेहरबान रहते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
अंक ज्योतिष में बताया गया है कि 3 मूलांक के लोगों पर बुध देव विशेष कृपा बरसाते हैं। बुध की कृपा से उन्हें जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
बुध देव मूलांक 3 के लोगों पर मेहरबान रहते हैं। इस मूलांक के लोगों को शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त होती है।
मूलांक 3 के लोगों की बुद्धि तेज होती है। बुध देव की कृपा से इस मूलांक के लोग विवेक का इस्तेमाल हमेशा सही जगह पर ही करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुध देव का सीधा संबंध मूलांक 5 से होता है। इस मूलांक के लोगों को बुध देव का विशेष आशीर्वाद मिलता है।
मूलांक 5 के लोग व्यापार को अपनी क्षमता की बदौलत नए मुकाम पर पहुंचाते हैं। बुध देव की कृपा से उन्हें व्यापारिक मामलों में ज्यादा सफलता हासिल होती है।
बुध देव की कृपा के मामले में मूलांक 6 के लोग भी भाग्यशाली होते हैं। पढ़ने-लिखने में भी ये काफी अच्छे होते हैं और व्यापार में भी ये लोग खूब मुनाफा कमाते हैं।
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 6 के लोगों में रचनात्मकता का गुण होता है। खासकर कला, संगीत और सौंदर्य के क्षेत्र में ये लोग काफी अच्छे होते हैं।
बुध देव उपरोक्त 3 मूलांक के लोगों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ