नैनीताल जाए तो घूमना न भूलें ये जगहें


By Ritesh Mishra06, May 2025 06:06 AMnaidunia.com

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती देने में कोई कमी नहीं की है। भारत में देवभूमि के नाम से वाला उत्तराखंड भी है। यहां घूमने जाने वालों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल है।

नैनीताल पर्यटन स्थल

आज हम इस लेख के जरिए आपको नैनीताल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वहां घूमने जा रहे हैं तो जरूर देखें।

नैनीताल का दिल नैनी झील

नैनी झील को नैनीताल की पहचान के तौर पर जाना जाता है। यह चारों ओर हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर वोटिंग का अलग ही मजा है।

स्नो व्यू पॉइंट घूमे

नैनीताल में अगर घूमने जाते हैं तो स्नो व्यू पॉइंट घूमना न भूलें। यहां बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

नैना देवी मंदिर के दर्शन

अगर आप नैनीताल में घूमने जा रहे हैं तो आप नैना देवी मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं। यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है।

टिफिन टॉप घूमने जाएं

अगर आप नैनीताल में घूमने जा रहे हैं तो टिफिन टॉप घूमने जाएं। यहां एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। यहां से पूरा नैनीताल शहर नजर आता है।

मॉल रोड के करें दीदार

नैनीताल में अगर आप घूमने जा रहे हैं तो मॉल रोड पर घूमना न भूलें। यहां आप शॉपिंग कर सकते हैं।

नैनीताल जाए तो घूमना न भूलें ये जगहें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मी में भारत में घूमने के लिए 5 बेहतरीन डेस्टिनेशन