हिंदू धर्म में इंसान के जीवन से संबंधित सभी काम करने के लिए नियम बनाए गए हैं। लेकिन, इंसान इसके विपरीत कोई काम करता है, तो उसे जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिन नाखून काटने से होती है धन की हानि
अक्सर लोग कहते हैं कि मंगलवार और शनिवार को नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इससे इंसान परेशान रहता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के समय और रात में नाखून काटने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय नाखून काटने से माता लक्ष्मी नाराज होती है।
मंगलवार के दिन नाखून काटते हैं, तो भूलकर भी ऐसी गलती न करें। इससे इंसान को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है और इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे शनि देव नाराज होते हैं। साथ ही, लोगों के जीवन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
रविवार को नाखून काटते हैं, तो ऐसा करने से काम में बाधा आ सकती है और आत्मविश्वास कम होता है। इसलिए रविवार को नाखून काटने से बचना चाहिए।
घर के अंदर नाखून नहीं काटना चाहिए, क्योंकि नाखून घर में गिरते हैं तो उससे भी घर में वास कर रहे देवी-देवता नाराज होते हैं। नाखून घर में काटकर उसे बाहर फेंक देना चाहिए।
इन दिनों में नाखून काटने से धन की हानि हो सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM