ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग चेहरे पर तरह-तरह की चीजों को लगाते हैं, लेकिन केमिकल प्रोडक्ट को लगाने से परहेज करना चाहिए। ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर फेस पैक बनाएं।
ओट्स एक हेल्दी फूड माना जाता है। इसका सेवन नाश्ते में अधिकतर किया जाता है, लेकिन इसका फेस पैक चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
ओट्स पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई और पॉलीसेकेराइड पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
घरेलू फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद होते है, क्योंकि इनको लगाने से चेहरे को अधिक नुकसान नहीं होता है। इसलिए, फेस पैक घर पर ही बनाने चाहिए।
ओट्स फेस पैक बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इस पैक को बनाने के लिए 3 चम्मच ओट्स को पीसकर पाउडर बनाएं और 2 चम्मच दही में मिलाएं। इसके साथ ही इसमें 1 केला मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
मिक्सर में इन सबको पीसने के बाद जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो हल्के हाथों से चेहरे पर ओट्स फेस पैक को लगाएं। पैक लगाने से पहले चेहरे को जरूर धोएं।
ओट्स फेस पैक को चेहरे पर कम के कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। समय होने के बाद चेहरे को ठंडे पानी की मदद से साफ कर लें।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ओट्स फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 2 बार लगाना चाहिए। ओट्स का यह फेस पैक स्किन को हेल्दी भी बनाता है।
इस तरह चेहरे पर ओट्स फेस पैक लगाने से स्किन ग्लोइंग बन सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ