Namak Ke Upay: समुद्री नमक के ये खास टोटके, खुलेंगे आय के नए स्त्रोत


By Sameer Deshpande09, Feb 2023 01:56 PMnaidunia.com

कई उपाय हैं

वास्तु शास्त्र में नमक के कई उपायों बताएं हैं। इन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम होंगे

घर के कष्ट दूर होने के साथ ही राहु और केतु के दुष्प्रभावों को भी कम कर सकते हैं।

चंद्रमा, शुक्र का प्रतिनिधि

नमक चंद्रमा और शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। सफेद नमक के अलावा समुद्री नमक का इस्तेमाल कर व्यक्ति जीवन के कष्ट समाप्त कर, अधिक धन लाभ कमा सकता है।

कर्ज मुक्ति के लिए

कर्ज से मुक्ति पाने व आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन पानी में समुद्री नमक डाल कर पोंछा लगाए। इससे घर की नकारात्मकता समाप्त धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।

गृह क्लेश के लिए

घर के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, तो बाथरूम में एक कटोरी में समुद्री नमक भरकर रख दें। हर सप्ताह इसे बदलते रहे। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धन लाभ के लिए

पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो एक कांच के गिलास में नमक मिला पानी घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। इससे धन की आवक बढ़ेगी।

बुरी नजर के लिए

अगर किसी को बार-बार नजर लग जाती है, तो एक चुटकी नमक लेकर उसके ऊपर से तीन बार उतार लें। इस नमक को बाहर फेंक दें। इसससे नजर दोष से निजात मिलेगी।

तमाम खबरों की अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे www.naidunia.com

Blinking Eye: आंख फड़कना शुभ होता है या अशुभ, यहां जानिए