विश्व भर में कई ऐसे देश हैं, जो अपने पुराने नाम बदल चुके है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जिन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदला है।
जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति के यहां से आने वाले आमंत्रण पत्र में इंडिया की जगह भारत लिखा गया था। इसी के बाद से विपक्षी दल इस बात का विरोध करते हुए यह कयास लगा रहे है, कि इंडिया बदलकर अब भारत हो सकता है।
भारत सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है, जिसमें इंडिया को भारत करने की बात कही गयी हो। हालांकि, जी-20 समिट में कई जगहों पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ नजर आया।
श्रीलंका पहले दुनिभाभर में सीलोन के नाम से जानी जाती थी। आधिकारिक तौर पर साल 1972 में इस देश ने अपना नाम सीलोन से बदलकर श्रीलंका रख लिया था।
जनवरी 2020 में नीदरलैंड ने भी अपना नाम बदला था। नीदरलैंड पहले होलैंड के नाम से जाना जाता था। अपनी नेशनल क्वालिटी को दिखाने के लिए इस देश ने अपना नाम बदला था।
ईरान का नाम भी पहले ईरान नही था। साल 1935 में रजा शाह पहलवी के अनुरोध पर पर्सिया का नाम बदलकर ईरान रखा गया था।
थाईलैंड को पहले सियम हुआ करता था। बाद में 1948 में थाईलैंड का नाम बदलकर पूरी तरह से सियम कर दिया गया है।
1989 में बर्मा का नाम बदलकर भी म्यांमार रखा गया था। बर्मा नाम उस देश के एक एथ्निक समूह से जुड़ा हुआ था।