जनवरी, फरवरी के नाम से लगभग सभी महीनों की गिनती करते है। आज हम आपको बताएंगे हिंदी कैलेंडर के अनुसार, कौन-सा महीना कब कब पड़ता है?
हिंदी कैलेंडर के हिसाब से पहला महीना चैत्र मास की मार्च के मध्य से शुरू होता है और अप्रैल के मध्य में खत्म होता है। वहीं दूसरा महीना वैशाख, अप्रैल के मध्य से शुरू होकर मई के मध्य में समाप्त होता है।
हिंदी कैलेंडर के हिसाब से तीसरा महीना ज्येष्ठ मई के मध्य से शुरू होकर जून के मध्य में समाप्त होता है। चौथा महीना आषाढ़ जून मध्य से जुलाई मध्य के बीच रहता है।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जुलाई मध्य से अगस्त मध्य के बीच यह माह रहता है। भाद्रपद, जिसे भादो भी कहते है, वह अगस्त मध्य से सितंबर मध्य तक खत्म हो जाता है।
अश्विन मास हिंदी कैलेंडर का सातवां महीना होता है, यह मध्य सितंबर से मध्य अक्टूबर में खत्म होता है। कार्तिक माह मध्य अक्टूबर में शुरू होता है और मध्य नवंबर में समाप्त हो जाता है।
हिंदी कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष नौवां महीना होता है, यह मध्य नवंबर से मध्य दिसंबर तक चलता है। वहीं पौष मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक रहता है।
माघ माह भी हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। इस माह में स्नान दान का काफी महत्व होता है। माघ माह जनवरी मध्य से फरवरी मध्य के बीच रहता है।
फाल्गुन माह हिंदी कैलेंडर का आखिरी माह होता है। होली के त्योहार के साथ ही साल की समाप्ति मानी जाती है। यह माह फरवरी मध्य से मार्च मध्य के बीच रहता है। इसके बाद चैत्र से नए साल की शुरुआत मानी जाती है।