नारियल के पेड़ में खुद मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नारियल का पेड़ होता है उस घर में सुख-समृद्धि के साथ मां की कृपा भी बनी रहती है।
ताजे यानी पानी वाले नारियल को अपने ऊपर पूरे 21 बार घुमाएं। फिर उसे मंदिर पर जाकर आग में डाल दें। हर मंगलवार या शनिवार को ये उपाय करने से जीवन से चल रही समस्याएं दूर होने लगेंगी।
घर में नारियल का पेड़ लगाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। नारियल के पेड़ को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं। ये शुभ होता है।
नारियल से घर में मौजूद निगेटिविटी को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए नारियल पर काजल का टीका लगाएं। फिर इसे घर के हर कोने में दिखाएं। उसके बाद इसे नदी में बहा दें।
शनिवार के दिन नारियल के दो भाग कर लें और इसमें चीनी भर लें। फिर इसे जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि जैसे-जैसे जमीन में रहने वाले कीड़े इन्हें खाएंगे वैसे-वैसे ग्रह दोष से मुक्ति मिलने लगेगी।