National Dengue Day 2025 : डेंगू से बचाएंगे ये 5 उपाय


By Ram Janam Chauhan16, May 2025 11:45 AMnaidunia.com

राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जाता है। इसलिए, आज हम आपको डेंगू से बचने के 5 उपाय बताएंगे-

आस-पास पानी जमा ना करें

अगर आपके घरों के आस-पास पानी जमा होता है या आप जमा करते हैं, तो इससे डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं।

हाफ कपड़े ना पहनें

अगर आप डेंगू के मच्छरों से बचना चाहते हैं, तो हाफ कपड़े ना पहनें। ऐसा करने पर डेंगू का खतरा बढ़ सकता है।

रात में मच्छरदानी इस्तेमाल करें

रात में सोते समय मच्छरदानी इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से बच्चों और बुजुर्गों को इससे बचा सकते हैं।

मच्छर स्प्रे का इस्तेमाल करें

घर में मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे मच्छर भाग सकते हैं।

घर में साफ-सफाई रखें

आमतौर पर घर में गंदगी होने के कारण मच्छर आकर्षित हो सकते हैं। साथ ही, घर के खिड़की और दरवाजों को भी बंद रखें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको डेंगू से जुड़े किसी प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर देंगी ये 6 चीजें