हल्दी अपनी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका सेवन सदियों से पारंपरिक चिकित्सा के रूप से किया जाता रहा है। हल्दी का सेवन कई तरह से किया जाता रहा है। प्राचीन काल से ही कच्ची हल्दी का सेवन किया जाता रहा है।
इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन को दुरूस्त रखने में मदद मिलती है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि कच्ची हल्दी के सेवन से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर पिएं।
लिवर की सेहत के लिए कच्ची हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 2 चम्मच कच्ची हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान है तो ऐसे में कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लिए दूध के साथ हल्दी पिएं।
अगर आपको भूख कम लगती है तो आप कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। भूख को बढ़ाने के लिए कच्ची हल्दी को बारीक-बारीक काट लें और उसे खाने के ऊपर छिड़क कर खाएं।
कच्ची हल्दी के सेवन से स्किन पर चमक आती है। इससे दाग-धब्बे कम होते है और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
कच्ची हल्दी खाने से क्या होता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com