शुगर पेशेंट इन नेचुरल स्वीटनर को डाइट में करें शामिल


By Prakhar Pandey21, Jan 2024 12:07 PMnaidunia.com

चीनी है खतरनाक

चीनी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है। डाइट में इसका अच्छी मात्रा में सेवन करने से शुगर पेशेंट को काफी समस्याएं उठानी पड़ सकती है। आइए जानते है शुगर पेशेंट को किन नेचुरल स्वीटनर का उपयोग करना चाहिए?

नेचुरल स्वीटनर

चीनी को आप नेचुरल स्वीटनर से बदल सकते है। प्राकृतिक रूप से बनी मीठी चीजों के सेवन से शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है।

मेपल सिरप

डायबिटीज के रोगियों के लिए मेपल सिरप रिफाइंड चीनी का एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। यह भी एक नेचुरल स्वीटनर होता है।

स्टीविया

स्टीविया में जीरो कैलोरी पाई जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। जिस वजह से इसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।

गुड़

गुड़ भी चीनी का एक अच्छा रिप्लेस है। रिफाइंड शुगर की तुलना में गुड़ एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प होता है। यह गन्ने के रस को ताड़ बनाया जाता है।

शहद

शहद का उपयोग बीते समय से प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में भी जाना जाता है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

डेट शुगर

खजूर से बनने वाली ये चीनी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। सामान्य चीनी के मुकाबले इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता हैं। रिफाइंड शुगर के बदले आप डेट शुगर का उपयोग कर सकते है।

कोकोनट शुगर

नेचुरल मिठास की वजह से कोकोनट शुगर भी रिफाइंड शुगर का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह भी नारियल के ताड़ के पेड़ों के रस से बनाया जाता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पैरों में दिखाई देते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण