टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल इन तरीकों से बढ़ाएं


By Sahil22, Oct 2023 05:16 PMnaidunia.com

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन

टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन होता है, जो महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। हालांकि, महिलाओं में इसकी मात्रा ना के बराबर होती है।

हार्मोन का असंतुलन

बिजी शेड्यूल और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से विशेषकर पुरुषों में कई तरह के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी इनमें से ही एक होता है, जिसका असर व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है।

फूड्स

आज बात कर रहे हैं कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ाने के लिए किस तरह के फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही, किन फूड्स को खाना बंद करना होगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। टेस्टोस्टेरोन की कमी को दूर करने के लिए विशेषकर पुरुषों को डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

प्याज भी फायदेमंद

प्याज का सेवन करने से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलती है। प्याज को सलाद के अलावा सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं।

प्याज भी फायदेमंद

प्याज का सेवन करने से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलती है। प्याज को सलाद के अलावा सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं।

शहद का करें सेवन

शहद में बेरॉन पाया जाता है, जिसे एक नेचुरल मिनरल के तौर पर जाना जाता है। ये टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में भी काफी हद तक मदद करता है।

अनार

फलों में सबसे ज्यादा हेल्दी अनार को ही माना जाता है। इसका सेवन करने से पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

अश्वगंधा और शिलाजीत

अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इनमें मौजूद औषधीय गुण हार्मोन से संबंधित परेशानियों को दूर कर देंगे।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोज सिर्फ 4-5 चिलगोजा खाने से दूर होंगे ये रोग