खानपान की गलत आदतों की वजह से आंतों में गंदगी जमा हो जाती है। इसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
हमने यह जान लिया कि आंतों को साफ रखना जरूरी है। खैर, सवाल उठता है कि किन बातों का ध्यान रखकर आंत को स्वस्थ रखा जा सकता है।
सर्दियों के दिनों में आप कई सब्जियों का जूस भी पी सकते हैं। इसके लिए लौकी, टमाटर, पालक, चुकंदर, अनार, अदरक और करेला जैसी सब्जियों को इस्तेमाल किया जा सकता है।
आंत को साफ रखने के लिए हाई फाइबर डाइट का सेवन जरूर करें। दरअसल, फाइबर से भरपूर चीजों में क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं।
ठंड के दिनों में गर्म या गुनगुना पानी पीने से भी आंतों को साफ रखने में मदद मिलेगी। बता दें कि इसे सबसे कारगर तरीका माना जाता है।
हम सभी कभी न कभी तली भुनी चीजें खाते हैं। आंतों में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए ऐसे फूड खाने के बाद एक चम्मच गाय का देसी घी का लें।
रात के समय एक गिलास गर्म दूध पीने से भी पेट से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी। यदि आपको पित्त की समस्या है तो उसमें भी आराम मिलेगा।
आंतों की सफाई करने के लिए दही को भी बेस्ट फूड माना जाता है। दही का सेवन करने से अपच, पेट फूलने जैसी समस्या भी कम हो जाती है।