दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स


By Prakhar Pandey04, Jan 2024 04:48 PMnaidunia.com

खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान से शरीर के हर पुर्जे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स?

हार्ट समस्याएं

दिल शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। आज के जमाने में लापरवाही के चलते भी हार्ट अटैक की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है।

काली मिर्च

काली मिर्च के सेवन से हार्ट संबंधी समस्याओं की तकलीफ कम की जा सकती है। काली मिर्च में अधिक मात्रा में वैनेडियम नाम का तत्व पाया जाता है।

मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन

काली मिर्च के सेवन से मायोकार्डियल इंफ्रैक्शनका का खतरा भी कम किया जा सकता है। यह हार्ट को ठीक करने मे सक्षम होता है। काली मिर्च दिल को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है।

अदरक का सेवन

हार्ट संबंधी समस्याओं में आराम दिलाने के लिए अदरक भी एक अच्छा विकल्प होता है। अदरक के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। इसके सेवन से रक्त वाहिकाएं को आराम मिलता है।

एक्टिव कंपाउंड जिंजरोल

अदरक के अंदर एक्टिव कंपाउंड जिंजरोल पाया जाता है, जो जिंजरोल रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है। अदरक के सेवन से शरीर को अन्य फायदे भी मिलते है।

हल्दी का सेवन

हल्दी की मदद से एंडोथेलियम व रक्त वाहिकाओं की परत में सुधार आता है। यह ब्लोटिंग कम करता है और ऑक्सीकरण को भी कम कर देता है। इसके सेवन से हार्ट समस्याओं में लाभ पहुंचता है।

लहसुन

पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन में एलिसिन तत्व पाया जाता है जो एंजियोटेंसिन को शरीर में बनने से रोक देता है। इस हार्मोन से बीपी बढ़ता है। यह शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों के सामने अचानक आ जाता है धुंधलापन? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे