चेहरा साफ करने के लिए दही में मिलाएं 1 चीज


By Arbaaj30, Apr 2025 12:08 PMnaidunia.com

गर्मियों में चेहरा काफी गंदा होता है। दरअसल, ऐसा गर्मी में पसीने निकलने और धूल के कारण होता है। आइए जानते हैं कि चेहरा साफ करने के लिए हल्दी में क्या 1 चीज मिलाएं?

चेहरा पर दही लगाने के फायदे

अक्सर अपने सुना या देखा होगा कि लोग चेहरे पर दही का पेस्ट लगाते हैं। दही चेहरे के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

दही में 1 चीज

गर्मियों में चेहरे की सही से सफाई करने के लिए दही में 1 चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। उस चीज का नाम हल्दी है।

दही और हल्दी

दही और हल्दी का मिश्रण चेहरे की सफाई करने के लिए शानदार उपाय माना जाता है। यह मिश्रण चेहरे को पूरी तरह से साफ कर देता है।

प्राकृतिक फेस वॉश

दही और हल्दी के मिश्रण को प्राकृतिक फेस वॉश भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें वसा, प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड होता है।

ऐसे तैयार करें मिश्रण

2 चम्मच दही लें और उसमें चुटकी भर हल्दी का पाउडर डालें। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं। समय होने के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

चेहरे पर दही और हल्दी लगाने के फायदे

चेहरे पर इस तरह से दही और हल्दी लगाने से न केवल चेहरा साफ होगा बल्कि निखार भी बढ़ने लगेगी। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्या दूर होंगी।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर से दुम दबाकर भागेंगी चींटियां, बस कर लें ये नुस्खे