मूलांक 9 के व्यक्ति कैसे होते हैं?


By Prakhar Pandey26, Mar 2024 08:56 AMnaidunia.com

मूलांक का महत्व

अंक शास्त्र में मूलांक का खास महत्व होता है। मूलांक के आधार पर ही व्यक्ति की व्यक्तित्व और उसके बार में जुड़ी अन्य जानकारियों का अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है 9 मूलांक वालों के व्यक्तित्व के बारे में।

मूलांक 9

9 मूलांक वालों को बेहद खास माना जाता है। 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, यह मूलांक वाले बेहद उत्साही और साहसी माने जाते है।

प्रेरणा देने वाले

9 मूलांक वाले दूसरों के प्रेरणा देने योग्य माने जाते है। इस मूलांक वालों में यह खासियत होती है कि यह शरीर से ये काफी मजबूत होते है।

हर परेशानी के लिए तैयार

इस मूलांक वाले लोग कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी से नहीं भागते है। यह हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते है।

अनुशास्ति और सिद्धांत प्रिय

इस मूलांक के लोग बेहद अनुशासित और सिद्धांत प्रिय होते है। यह कभी भी अपने सिद्धांतों के इतर कोई भी कार्य नहीं करना चाहते है।

स्वामी ग्रह

मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस ग्रह को ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, इस मूलांक के लोग किसी भी प्रकार की चुनौती से नहीं घबराते है।

खर्चीला स्वभाव

इस मूलांक के लोग स्वाभाव से बेहद खर्चीले होते है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले ये लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत होते है। अपने सगे-संबंधियों की मदद के लिए यह हमेशा समर्पित रहते है।

बनते हैं प्रेरणा

9 मूलांक वाले लोग अपनों के लिए सराहनीय कार्य करते है। न सिर्फ साथियों बल्कि समाज के सभी लोगों को भी अच्छे काम करने के लिए उत्साहित करते है। यह स्टोरी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको 9 मूलांक से जुड़ी ये खास बातें पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दो मित्र ग्रहों की युति बनाएगा 3 राशियों को अरबपति