मनचाही नौकरी सभी करना चाहते हैं, लेकिन सभी की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। ज्योतिष शास्त्र में नौकरी में तरक्की और सफलता हासिल करने के उपाय बताए गए हैं।
अगर खूब तलाश करने के बाद नौकरी नहीं मिल रही है तो तेजपत्ता पर नौकरी या जॉब लिखकर एक कटोरी में रख लें। इसके बाद कुछ और चीजों को डालकर इसे जलाना होगा।
पूजा घर में एक कटोरी के अंदर 1 तेजपत्ता, 5 कपूर, 3 लौंग और 2 इलायची रख लें। मनचाही नौकरी पाने के लिए इन चारों चीजों को जला दें।
तेजपत्ता, कपूर और लौंग से पूजा घर में भगवान की आरती उतारें। माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने वालों के ऊपर देवी-देवता कृपा बरसाते हैं।
कटोरी को साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सामग्री के पूरा जलने के बाद राख के तौर पर बकाया सामान को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस एक टोटके को अपनाने से नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। बशर्ते उपाय को पूरी विधि के तहत करना होगा।
अगर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करना चाहते हैं तो इस उपाय को जरूर अपना लें। माना जाता है कि नेगेटिव एनर्ज की वजह से भी नौकरी न मिलने की समस्या सामने आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि मनचाही नौकरी पाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ