नवपंचम राजयोग इन राशि वालों को कर देगा मालामाल


By Ekta Sharma20, Mar 2023 05:41 PMnaidunia.com

राजयोग से लाभ

वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोगों के बारे में बताया गया है। ग्रह गोचर, ग्रहों की युति और ग्रहों की अलग-अलग भावों में स्थिति से ये राजयोग बनते हैं।

मंगल और शनि

इस समय मंगल ग्रह मिथुन राशि में हैं, वहीं शनि कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं। इस तरह शनि का उदय और मंगल गोचर मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं।

नवपंचम योग

इस समय शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजमान हैं। यह नवपंचम राजयोग कुछ राशि के जातकों को बड़ा लाभ देगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग कामकाज में लाभ देगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग बहुत अच्छा फल देगा। इन जातकों का साहस और ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। वे आसानी से काम पूरे कर लेंगे। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए नवपंचम योग लाभकारी होगा। यात्राओं से लाभ होगा। आईटी सेक्टर के लोग सबसे ज्यादा लाभ होगा। पैसा मिलेगा। बड़ी कंपनी से ऊंचे पद की नौकरी का ऑफर आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग मान-सम्मान दिलाएगा। वर्कप्लेस पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार बढ़ेगा। अपने मित्रों और भाइयों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे।

Vastu Tips: इस पौधे को लगाने से दूर होंगे सूर्य और मंगल दोष