नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा को समर्पित होते हैं। इस दौरान माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। कुछ दिनों में ही यह पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि हम सभी के घर में कुछ चीजें मौजूद होती है, जिन्हें अशुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
नवरात्रि से पहले आपको अपने घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए। गौर करने की बात है कि यह कार्य आपको नवरात्रि शुरू होने से पहले करना होगा।
घर के मंदिर में मूर्तियां जरूर होती हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, घर में टूटी फूटी मूर्ति रखना बेहद अशुभ होता है। अगर आपके घर में खंडित मूर्ति है तो नवरात्रि से पहले उन्हें जल में प्रवाहित कर दें।
वास्तु शास्त्र में घड़ी को लेकर कहा गया है कि बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इससे बचने के लिए घड़ी के समय का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।
कुछ लोग पूजा-पाठ से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें अपने घर पर रखते हैं। वास्तु में उल्लेख है कि घर में कभी भी कटी-फटी कोई पुस्तक नहीं रखनी चाहिए।
ज्यादातर बार लोग ऐसा करते हैं कि उन जूतों या चप्पल को घर में रख लेते हैं, जिन्हें कभी पहनते भी नहीं है। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। हालांकि, सूखी तुलसी घर में रखने से नकारात्मकता फैलती है। नवरात्रि से पहले आपको ऐसी तुलसी को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।