इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से होने जा रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर 2023 को होगा।
इस बार का नवरात्रि कई मायनों में बेहद ही खास है क्योंकि माता रानी का आगमन हाथी पर होने जा रहा है। इससे कई अच्छे संयोग बनेंगे।
ज्योतिष के मुताबिक यह माना गया है कि मां दुर्गा का आगमन जब भी हाथी पर होता है तब उसका प्रभाव काफी अच्छा पड़ता है।
इसके साथ-साथ ही नवरात्रि में बुधादित्य योग, शश योग और भद्र नामक राजयोग भी बनने जा रहा है, जिससे अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
दरअसल, इस बार नवरात्रि पर सूर्य बुध का संयोग, साथ ही शनि अपनी स्वराशि कुम्भ में 30 साल बाद रहेंगे, बुध अपनी राशि में भद्र योग बनाएंगे।
दरअसल, इस बार नवरात्रि पर सूर्य बुध का संयोग, साथ ही शनि अपनी स्वराशि कुम्भ में 30 साल बाद रहेंगे, बुध अपनी राशि में भद्र योग बनाएंगे।
ऐसे में माता रानी कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ राशियों के लिए यह बेहद खास नवरात्रि है।
नवरात्रि में बनने वाले यह शुभ संयोग में वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू होंगे और विवाह के योग बनेंगे। सेहत भी अच्छा रहेगा।
इसके अलावा कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए भी यह नवरात्रि बेहद शुभ है। कई अच्छे संयोग मिलने के आसार हैं।