नवरात्र के दौरान सपनों का खास महत्व माना जाता है। सपने में नजर आने वाली कुछ घटनाएं मां दुर्गा के आशीर्वाद का संकेत देती हैं।
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होने का अर्थ है कि आपकी पूजा से देवी प्रसन्न हैं। स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपने को शुभ माना जाता है
नवरात्र के दौरान सपने में सफेद फूल को देखना शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि मां दुर्गा आपके ऊपर मेहरबान हैं।
नवरात्र के दौरान सपने में देवी मंदिर के दर्शन होने से शुभ संकेत मिलते हैं। इस तरह का सपना जीवन में होने वाली सकारात्मक घटनाओं को दर्शाता है।
शंख की ध्वनि को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। यदि सपने में खुद को शंख बजाता देखते हैं तो यह एक शुभ स्वप्न है।
शक्ति, उन्नति और तरक्की का प्रतीक हाथी होता है। नवरात्र के अंतिम दिनों में हाथी का सपना देखने से जीवन में सुख-शांति बढ़ती है।
सपने में सोने या चांदी के आभूषण को देखना सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इस तरह का सपना आर्थिक उन्नति को दर्शाता है।
नवरात्र में पीले या लाल कपड़े सपने में देखने से शुभ संकेत मिलते हैं। इससे पता चलता है कि जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।