नवरात्रि में कौन से फूल और फल चढ़ाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं?


By Sahil28, Sep 2024 08:00 PMnaidunia.com

मां दुर्गा को अर्पित करें फल-फूल

नवरात्रि में मां दुर्गा को फल-फूल अर्पित करें। आज बात कर रहे हैं कि किन फल या फूल को चढ़ाने से मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है।

गेंदे के फूल चढ़ाएं

मां दुर्गा की पूजा में गेंदे के फूल अर्पित करें। माना जाता है इन फूलों को चढ़ाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कमल का फूल अर्पित करें

मां दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करें। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि धन की देवी के साथ ही, मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलता है।

बेलपत्र चढ़ाएं

बेलपत्र और सफेद फूलों से मां दुर्गा की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सेब का भोग लगाएं

मां दुर्गा को फल में सेब चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही, पैसों की किल्लत का सामना भी करना पड़ सकता है।

नारियल चढ़ाएं

मां दुर्गा की पूजा में नारियल जरूर चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है और सुख-शांति बढ़ती है।

केला अर्पित करें

मां दुर्गा को केला भी प्रिय होता है। पूजा में भोग के तौर पर केला चढ़ाएं। इसके बाद उसका प्रसाद बनाकर लोगों में बांट दें।

आम के फल को अर्पित करें

आम के फल से भी मां दुर्गा की पूजा की जा सकती है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यहां हमने जाना कि नवरात्रि में कौन से फूल और फल अर्पित करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए?