नवरात्रि में कर्ज से छुटकारा चाहते हैं तो मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करें। देवी दुर्गा के आशीर्वाद से आर्थिक समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
कर्ज से छुटकारा चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान व्रत रखें। माना जाता है कि सच्ची निष्ठा से व्रत करने वालों की तमाम मनोकामनाएं मां दुर्गा पूरी करती हैं।
नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रोटी का भोग लगाएं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो स्पेशल भोग लगाने से माता दुर्गा भक्तों के ऊपर कृपा बरसाती हैं।
नवरात्रि के दौरान मंदिर या किसी भी कीर्तन में जाकर मां दुर्गा से प्रार्थना करें। सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है।
नवरात्रि में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा नियमित तौर पर करनी चाहिए। पैसों से संबंधी समस्या के लिए उनकी पूजा सही विधि से करनी शुरू कर दें।
नवरात्रि के दिनों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का भी खास महत्व माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली व्यक्ति के सभी दुख समाप्त कर देते हैं।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। अगर सही विधि से पूजन करेंगे तो मां लक्ष्मी कृपा बरसाएंगी और धन-धान्य की कमी भी नहीं रहेगी।
नवरात्रि में कपूर के दीपक को जलाना भी शुभ माना जाता है। कपूर जलाने से घर की नकारात्मकता काफी हद तक समाप्त हो जाती है।
यहां हमने जाना कि नवरात्रि में कर्ज मुक्ति के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ