नवरात्रि में 9 दिन देवियों को चढ़ाएं ये भोग, मिलेगा आशीर्वाद
By Prakhar Pandey2023-03-21, 13:29 ISTnaidunia.com
नवरात्रि
22 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही हैं, आज हम आपको बताएंगे कि आप 9 दिन देवी माता को क्या भोग चढ़ाए जिससे आपको उनकी आशीर्वाद मिल सके।
मां शैलपुत्री
मां शैलपुत्री नवरात्रि हिमालय राज की पुत्री हैं, नवरात्रि के पहले दिन गाय के घी से बने भोग को अर्पित करें। इससे आपको आरोग्य और सुख समृद्धि मिलती हैं। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती हैं, ब्रह्मचारिणी माता को शक्कर का प्रसाद काफी पसंद होता हैं। इसे चढ़ाने से मां प्रस्नन होता है और जातक की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरा मां चंद्रघंटा का होता हैं। इस दिन भोग में दूध से बनी मिठाइयां, पकवान और खीर मां को चढ़ाएं। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं।
मां कूष्मांडा
मां कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती हैं, इन्हें भोग में मालपुआ बेहद पसंद होता हैं। इस दिन उन्हें मालपुआ ही चढ़ाएं।
मां स्कंदमाता
पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती हैं, इस दिन उन्हें केले का भोग लगाए। ऐसा करने से आपको शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है और संतान की सेहत अच्छी रहती है।
मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठें दिन मां कत्यायनी की पूजा होती हैं, इस दिन मां को शहद का भोग लगाने से व्यक्ति की निगेटिव एनर्जी खत्म होती हैं और आकर्षण में बढ़ोतरी भी होती हैं।
मां कालरात्रि
मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती हैं, इस दिन मां को गुड़ का भोग लगाए। ऐसा करने से आपको रोग व शोक से मुक्ति मिलेगी।
मां महागौरी
मां महागौरी को हलवा का प्रसाद काफी पसंद हैं। नवरात्रि के आठवें दिन हलवे के प्रसाद के साथ नारियल का भोग लगाने से मां का विशेष आशीर्वाद मिलता हैं और घर में हमेशा धन-धान्य की वृद्धि होती हैं।
मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती हैं, इस दिन सिद्धिदात्री को हलवा-पूड़ी और खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता हैं। इस दिन कन्या पूजन करना चाहिए।
Chaitra Navratra 2023 : आज के दिन चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा को हुई थी स्थापना