बुरी नजर किसी को भी और कैसे भी लग सकती हैं। आइए जानते हैं नजर दोष को दूर करने के लिए आपको किन टोटकों को अपनाना चाहिए।
बुरी नजर सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि आपके बिजनेस, स्वास्थ्य, नौकरी, करियर और आपकी अच्छी लाइफस्टाइल को भी लग सकती हैं।
व्यक्तियों के पास सकारात्मक और नकारात्मक जैसी दो प्रकार की ऊर्जा होती हैं। यह दोनों ही व्यक्ति को उसकी सोच, क्रिया या फिर व्यवहार के रूप में मिलते हैं।
ऐसे में जब आपको बुरी नजर लगती हैं तो नेगेटिव एनर्जी का प्रकोप बढ़ने लगता हैं। इससे आपको कई प्रकार के नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।
बिजनेस या व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हैं तो ऑफिस या दुकान में नींबू मिर्ची टांग दें। ऐसा करने से आपको बुरी नजर से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिल जाएगी।
घर में किसी बड़े सदस्य को नजर लगने पर व्यक्ति को लिटा दें और फिटकरी के एक टुकड़े को सिर से लेकर पैर तक 7 बार उतार लें। ऐसा करने के बाद फिटकरी को जला दें। नजर में आराम मिलेगा।
भोजन के दौरान अगर किसी व्यक्ति को नजर लग जाए तो इमली की 3 टहनियों को सिर के ऊपर से उतार कर इसे जला दें। ऐसा करने से आपको नजर दोष से छुटकारा मिलेगा।
बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए आप काले धागे का उपयोग कर सकते हैं। काले धागे को हाय वाली चांदी के लॉकेट में बांधकर अपने बच्चों को पहना दें। इससे आपका बच्चा नजर दोष से सुरक्षित रहेगा।