नीम का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल कई सदियों से जड़ी-बुटी के तौर पर किया जा रहा है। इसका पत्ता कई बीमारियों में फायदेमंद होता है।
नीम की पत्तियां गुणों से भरपूर होता है। नीम में फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल भरपूर रूप से होता है। इसके साथ ही, एंटी-डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होता है।
अगर नीम की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाया जाए, तो शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम तेजी से मजबूत होने लगता है, जो संक्रमण से लड़ता है।
नीम की पत्तियां डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद साबित होती है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर को बढ़ने नहीं देता है।
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो रोजाना नीम की पत्तियों को चबाना चाहिए। नीम की पत्तियां पाचन को ठीक करता है।
नीम के पत्ते समस्याओं में फायदेमंद होते है, लेकिन सीमित मात्रा में करना चाहिए। रोजाना 1-2 नीम की पत्तियों को पानी से धोकर चबाएं।