नीम के पत्तों के फायदे किसी से छिपे नहीं है। हालांकि, ज्यादातर लोग इन पत्तों का सेवन करने के सही तरीके के बारे में नहीं जानते हैं।
स्वास्थ्य के लिए आप नीम की पत्तियों के रस का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और तैयार मिश्रण का सेवन करें।
किसी भी चोट या घाव से राहत पाने के लिए नीम फायदेमंद है। इसके लिए आपको नीम की पत्तियों का लेप तैयार करके लगाना होगा।
नीम की पत्तियों को पीसकर चोट से प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से घावों को जल्द सही करने में आपको काफी मदद मिल सकती है।
दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप नीम का दातुन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से दांतों को सफेद बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
नीम की पत्तों से बना तेल उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें डैंड्रफ की परेशानी होती है। अगर आप यह तेल बालों में लगाएंगे तो बालों की हेल्थ को काफी फायदा मिलेगा।
नीम के पत्तों से फेस मास्क भी तैयार किया जा सकता है। नीम के पत्तों का फेस मास्क त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेगा।
आप नहाने के पानी में नीम के पत्तों को डाल सकते हैं। ऐसा करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा और आपको त्वचा साफ करने के लिए ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा।