नीम के पत्तों के चमत्कारी उपाय करते हैं कमाल


By Prakhar Pandey21, Apr 2023 01:26 PMnaidunia.com

पत्तियां

नीम की पत्तियां का सेवन वैसे तो काफी उपयोगी होता हैं। लेकिन क्या आपको नीम के इन चमत्कारी उपायों के बारे में पता हैं। आइए जानते हैं।

नीम

नीम के पेड़ में अनेक शक्तियों का वास होता हैं। इसलिए आपने देखा भी होगा की लोग नीम के पेड़ की पूजा भी करते हैं और साथ मंदिर के आसपास भी नीम का पेड़ लगाते हैं।

धुआं

नीम के पत्तियों का धुआं देने से घर से बुरी शक्तियां, प्रेत आत्माएं और नकारात्मक उर्जा दूर होती हैं।

दोष से मुक्ति

नीम के पेड़ पर दैवी शक्तियों का वास होता हैं, नीम का पेड़ लगाने से पितृदोष से मुक्ति मिलती हैं और पितृों की कृपा प्राप्ति भी होती है।

नीम की माला

नीम की माला धारण करने वालो पर ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिदेव का अशुभ प्रभाव नही पड़ता हैं। ऐसा करने से शनि की दशा में भी आपको सही परिणाम मिलते हैं।

कृपा

बजरंग बली की कृपा पाने के लिए भी नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। नीम का पेड़ घर या कार्यालय में अपने कार्य स्थल पर लगाते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी आती हैं।

शनि और केतु

शनि और केतु ग्रह की शांति के लिए घर में नीम का पेड़ या पौधा लगाना चाहिए। हवन में नीम की लकड़ी के उपयोग से शनि की शांति होती हैं।

केतु

केतु ग्रह से संबंधित समस्याओं के लिए नीम के पत्तों को पानी में डालकर उससे नहाएं। ऐसा करने से केतु ग्रह की वजह से आ रही परेशानियां दूर होंगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

Reduce Cholesterol: गर्मियों में गेहूं नहीं, इस आटे की रोटी का करें सेवन