Reduce Cholesterol: गर्मियों में गेहूं नहीं, इस आटे की रोटी का करें सेवन


By Sandeep Chourey21, Apr 2023 09:34 AMnaidunia.com

पोषक तत्वों से भरपूर

मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में यदि आप गर्मियों में मोटे अनाज से बनी रोटी खाएंगे तो खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम कर सकते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रागी, ज्वार, बाजरा आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे बनी रोटियां शरीर को ठंडा रखती है। शुगर भी कंट्रोल रहता है।

रागी का आटा

रागी की तासीर ठंडी होती है। इसमें डाइट्री फाइबर से लेकर पॉलीफेनॉल फोटोकेमिकल होता है। यह कैल्शियम से भरपूर होते हैं।

ज्वार की रोटी

ज्वार को सुपरफूल कहा जाता है। यह विटामिन B-कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। बाजरा में फेनोलिक एसिड पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।

बाजरे की रोटी

बाजरा में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, थियामिन, नियासिन, विटामिन, मिनरल्स और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं।

जौ की रोटी

आयुर्वेद में जौ को औषधीय माना गया है। जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है।

चने की रोटी

चने को मिलेट में शामिल नहीं है, लेकिन चने के आटे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो जाता है। यह ट्राईग्लिसेराइड्स को तेजी से कम करता है।

दही के साथ कभी न खाएं ये चीजें, हो सकती है ये बीमारियां