लेट्यूस में अच्छी मात्रा में फाइबर, फोलिक एसिड और विटामिन बी होता है और ये बेहद पौष्टिक है। 100 ग्राम लेट्यूस में सिर्फ 15 कैलोरी होती है। इसलिए इस फूड को अपने सलाद में शामिल करें।
खीरे में मिनरल्स, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स काफी मात्रा में होते हैं। यह ठंडक देता है और शरीर में पानी के संतुलन को बेहतर बनाने का काम करता है। 100 ग्राम खीरे में करीब 16 कैलोरी होती है।
सेब नाश्ते में खाया जाने वाला एक बेहतरीन फल है। 100 ग्राम सेब में लगभग 50 कैलोरी होती है। ये एक फाइबर वाला फूड है, जो आपकी छोटी भूख को शांत कर सकता है। ये वजन घटाने में मदद करता है।
100 ग्राम में ज़ुकिनी में 18 कैलोरी होती है। इसके फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में बॉवेल सिस्टम और पानी के संतुलन को सही करने में भी मदद करते हैं, जिससे यह वजन कम के लिए परफेक्ट है।
टमाटर जूसी और स्वादिष्ट होने के अलावा, ये पोटेशियम, विटामिन सी और न्यूट्रीशनल फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। 100 ग्राम में टमाटर में सिर्फ 19 कैलोरी होती है। इसलिए ये एक बेहतरीन निगेटिव कैलोरी फूड है।
ब्रोकली को सुपरफूड माना जाता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। स्टडीज़ में पाया गया है कि इसमें कैंसर को रोकने वाले गुण भी होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में सिर्फ 34 कैलोरी होती है।
गाजर में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट कम होता है। इसमें विटामिन ए, सी, और के होने के अलावा ये डाइटरी फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम गाजर में करीब 41 कैलोरी होती है।
तरबूज के 100 ग्राम के टुकड़े में करीब 30 कैलोरी होती है। तरबूज लाइकोपीन से भी भरपूर होते हैं जो दिल की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। इसके छिलके में मौजूद सिट्रूलाइन इम्युनिटी बढ़ाता है।